प्रभारी ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. महाजन ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया,12 डॉक्टर और 13 स्टाफ ड्यूटी पर नहीं मिले,सभी को नोटिस , पढ़े पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

प्रभारी ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. महाजन ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया,12 डॉक्टर और 13 स्टाफ ड्यूटी पर नहीं मिले,सभी को नोटिस ,

बिलासपुर – सोमवार की सुबह ज्वाइंट डायरेक्टर जिला अस्पताल पहुंचे, तब सिविल सर्जन भी नहीं पहुंचे थे। इस दौरान 12 डॉक्टर और 13 स्टाफ बिना सूचना के गायब मिले। उन्होंने उन्हें शो कॉज नोटिस जारी कर वेतन में एक दिन की कटौती करने की चेतावनी दी है।

सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था नहीं सुधर रही है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय अस्पताल के साथ ही शहर में भी अव्यवस्था का आलम है। ज्यादातर अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ समय पर ड्यूटी में नहीं पहुंच रहे हैं। इसके चलते मरीजों को दिक्कतें हो रही है।

CMHO व प्रभारी ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. प्रमोद महाजन ने सभी BMO व स्वास्थ्य अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही वे खुद लगातार ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रभारी ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. महाजन व्यवस्था की जानकारी के लिए अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंच रहे हैं।

सोमवार की सुबह करीब 11 बजे डॉ. महाजन ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होनें पहले OPD को देखा। यहां OPD में ज्यादातर डॉक्टर ड्यूटी नदारद मिले। इसके बाद उन्होंने वार्ड में राउंड लगाया, जहां कई नर्स और स्टाफ नहीं दिखे।

इस दौरान उन्होंने मरीजों से उपचार संबंधी जानकारी ली। इस दौरान डॉ. महाजन ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। तब पता चला कि12 डॉक्टर सहित 25 स्टाफ नदारद थे। उन्होंने सभी डॉक्टर और स्टाफ को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही उनके वेतन में एक दिन की कटौती करने की चेतावनी दी है।

ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. प्रमोद महाजन के निरीक्षण करने के संबंध में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को भी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि सुबह 9.30 बजे अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित 12 स्टाफ को शो काज नोटिस दिया है। ज्वाइंट डायरेक्टर के निरीक्षण करने के संबंध में उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *