छत्‍तीसगढ़ में बदल सकता है मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, छाएंगे बादल , पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

छत्‍तीसगढ़ में बदल सकता है मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, छाएंगे बादल ,

उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म व शुष्क हवाओं के प्रभाव से अब झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से दोपहर की तपिश भी बढ़ने लगी है। हालांकि 20 अप्रैल के बाद छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को मौसम का मिजाज बदलने के आसार है। बस्तर क्षेत्र में हल्की वर्षा के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे।

दोपहर की धूप अब झुलसाने लगी है। तेज धूप के साथ गर्म हवाओं के कारण उमस में भी बढ़ोतरी हो गई है। प्रदेश भर में मंगलवार को अर्जुनी (बलौदाबाजार) सबसे गर्म रहा, एआरजी अर्जुनी(बलौदाबाजार) का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश का मौसम अभी ऐसा ही रहेगा। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। 20 अप्रैल के बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। गर्मी बढ़ने से इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों व आइसक्रीम की मांग काफी बढ़ गई है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाएं आ रही हैं। इसके चलते बुधवार को उत्तर और मध्य भाग में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त ठंडी हवा आ रही है। इसके प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने के आसार है।

यह रहा तापमान

रायपुर 43.2 27.5

बिलासपुर 43.4 25.0

जगदलपुर 39.6 23.9

अंबिकापुर 39.8 24.0

पेंड्रा रोड 40.5 23.5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *