
गुरुआस्था समाचार
छठ महापर्व 2026 हेतु छठ पूजा समिति गठित अध्यक्ष – प्रवीण झा, सचिव – विनोद सिंह सहित कार्यकारिणी गठित
बिलासपुर – विगत 26 वर्षों से लगातार बिलासपुर वासियों द्वारा छठ घाट पर सामूहिक रूप से छठ महापर्व मनाया जाता है l इस बार छठ महापर्व का शुभारंभ 13 नवंबर को नहा खा एवं माता अरपा की महा आरती से शुरू होकर 14 नवंबर को खरना 15 नवंबर को संध्य अर्घ 16 नवंबर को सुबह का अर्घ के साथ समापन होगा
छठ महापर्व 2026 के लिए छठ घाट पर आज पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज, सहजानंद सरस्वती समाज एवं छठ माता की भक्तों की सामूहिक बैठक हुई, बैठक की अध्यक्षता श्री व्ही एन झा ने किया। बैठक में तीनों समाज एवं उपस्थित भक्तों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष – प्रवीण झा, सचिव – विनोद सिंह को बनाया गया l
नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने अन्य पदाधिकारी को छठ पूजा समिति में शामिल किया जिसमें
कार्यकारी अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार दास, उपाध्यक्ष सुधीर झा, ए के कंठ, लव कुमार ओझा, राम प्रताप सिंह, सहसचिव रौशन सिंह, धनंजय झा, प्रशांत सिंह कार्यालय सचिव हरिशंकर कुशवाहा, दिलीप चौधरी, राकेश दीक्षित, कोषाध्यक्ष डॉ कुमुद रंजन सिंह कार्यकारिणी सदस्य पी सी झा,चंद्र किशोर प्रसाद, अजीत पंडित, प्रमोद सिंह, रामसखा चौधरी,मुकेश झा,चंदन सिंह,राजीव गिरी,निर्भय चौधरी, दिलीप श्रीवास, विकास राय, सतीश सिंह, विनोद सिंहा, हेमंत झा, जितेंद्र ठाकुर, परमेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, रविंद्र सिंह, आशीष मिश्रा, अंबिकेश पांडे, रविंद्र कुशवाहा, शौलेंद्र सिंह, रुपेश कुशवाह, आदित्य सिंह l
समिति का मार्गदर्शन करने के लिए संरक्षक मंडल बनाया गया जिसमें एस पी सिंह, व्ही एन झा, आर पी सिंह, अशोक झा, एस के सिंह, विजय ओझा, अभय नारायण राय l
छठ पूजा के सफल संचालन हेतु दिनांक 1 नवंबर को सुबह 11:00 बजे छठ घाट पर छठ पूजा कार्यालय का विधिवत्त शुभारंभ किया जाएगा l
आज की बैठक का सफल संचालन राम प्रताप सिंह द्वारा किया गया