जनहितैषी योजनाएं बंद कर कांग्रेस सरकार ने गरीबों का किया नुकसान – डॉ. रमन सिंह  , पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

जनहितैषी योजनाएं बंद कर कांग्रेस सरकार ने गरीबों का किया नुकसान – डॉ. रमन सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने झूलेलाल मंगलम में आयोजित बिलासपुर लोकसभा स्तरीय व्यापार सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने चहुंमुखी विकास किया है और उनकी नीयत और नीति ठीक होने की वजह से न केवल देश में बल्कि दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उनके 9 वर्षों के कार्यकाल में देश के प्रति व्यक्ति की आय में वृद्धि हुई है। 80 करोड़ जनता को खाद्यान्न निशुल्क वितरित किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की अनेक जनहितैषी योजनाएं कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी है। जिससे गरीबों को मिलने वाला लाभ उन्हें नही मिल पा रहा है। गरीबों के हक मारने वाली सरकार को जनता समय आने पर सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता, लाभार्थी केन्द्र सरकार के 9वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी घर-घर जाकर देना शुरू कर दें। उन्होंने आह्वान किया कि सभी आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

बिलासपुर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा है कि निर्णय टीएस सिंहदेव को लेना है, उनको तय करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भी आता है तो उसका स्वागत है। भाजपा में सबके लिए दरवाजे खुले हैं। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में मिलने जुलने का क्रम चलते रहा है। प्रक्रिया चलती रहती है। डॉ. सिंह से पूछा गया था कि सिंहदेव ने सार्वजनिक बयान दिया कि भाजपा नेता दिल्ली में उनसे मिले तो इस शर्त पर उनसे बात हुई कि वे भाजपा में प्रवेश नहीं करेंगे।

पत्रवार्ता के बाद जोगी कांग्रेस छोड़ चुके लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह उनसे मिले। पार्टी छोड़ने के बाद से वह उनसे लगातार मिलते रहे हैं। डॉ. सिंह ने दावा किया विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

हम 15 साल के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। भाजपा के निरंतर चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों में बूथ स्तर के कार्यकर्ता इतने उत्साहित हो गए हैं कि वह अगले 6 महीने तक तल्लीनता से जुटे रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह की पत्रवार्ता में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, वरिष्ठ नेता बेनी गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *