तेजी से फैल रहा संक्रमण : 200 से ज्यादा एक्टिव केस ,4 घंटे में मिले 29 मरीज, पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

तेजी से फैल रहा संक्रमण : 200 से ज्यादा एक्टिव केस ,4 घंटे में मिले 29 मरीज,

बिलासपुर – जिले में कोरोना के मरीज बढ़ रहे है। सोमवार को 11 सेंटरों में 545 लोगों ने जांच कराई तो 24 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसमें 6 ग्रामीण तो 18 शहरी क्षेत्र के रहने वाले है। वर्तमान में शहर के अलग—अलग अस्पातलों में 30 मरीज भर्ती हो चूके है। इसमें 2 मरीजों की हालत गंभीर है जिन्हें आईसीयू में रखा गया है।

साथ ही जिले में 208 एक्टिव मरीज है। इधर कोरोना का बढ़ा हुआ संक्रमण डेल्टा वैरिएंट की वजह से है। ऐसा स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है यह कम खतरनाक है, लेकिन संक्रमण का खतरा इसमें ज्यादा है। यह कमजोर इम्यूनिटी वालों को तेजी से शिकार बना रहा है। यानी बुजर्गों, किडनी, हार्ट और लीवर की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को अधिक खतरा है।

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 5 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर कोरोना वायरस खतरनाक हो जाता है। इस स्थिति में तत्काल इलाज जरूरी है।

वर्तमान में मिल रहे अधिकांश संक्रमितों से चर्चा करने पर यह मालूम हुआ कि सामान्य सर्दी, खांसी, बुखार के ही लक्षण हैं। कई लोग वायरल फीवर समझकर कोरोना जांच नहीं करवा रहे हैं। अगर दवा खाने के बाद भी बार-बार बुखार आ रहा है तो कोरोना जांच करवा लें या डॉक्टर से चेकअप कराएं।

यहां से मिले नए संक्रमित

सोमवार को मिले नए मरीजों में गीतांजली नगर पुरान बस स्टैंड से 38 वर्षीय पुरूष, राजेंद्र नगर से 59 वर्षीय महिला, मुंगेली रोड़ से 59, 32 वर्षीय महिला, आमागोहन कोटा से 32,31,23 वर्षीय महिला, जोरापारा से 66 वर्षीय पुरूष, कोनी से 22 वर्षीय पुरूष, ओम नगर से 43, 45 वर्षीय महिला, अशोक नगर से 25 वर्षीय महिला, टीकरापारा से 30 वर्षीय महिला, जूना बिलासपुर से 29 वर्षीय महिला, गणेश चौक से 49 वर्षीय पुरूष, नेहरू नगर से 21 वर्षीय महिला, भारतीय नगर से 3०,28 वर्षीय पुरूष 51 वर्षीय महिला, मंगला से 36 वर्षीय पुरूष, सीपत से 39 वर्षीय महिला और मस्तूरी से 3० वर्षीय पुरूष संक्रमित हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *