दिगंबर जैन आदिश्वर महिला मंडल का कार्यक्रम: मलेरिया,डेंगू से बचाव के लिए मच्छरदानी का वितरण , पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

दिगंबर जैन आदिश्वर महिला मंडल का कार्यक्रम: मलेरिया,डेंगू से बचाव के लिए मच्छरदानी का वितरण ,

रायपुर- आगामी भगवान महावीर जयंती के परिपेक्ष्य में श्री 1008 वासुपूज्य भगवान दिगंबर जैन दीनदयाल उपाध्याय नगर की दिगंबर जैन आदिश्वर महिला मंडल द्वारा विभिन्न कार्यक्रम श्रृंखलावार आयोजित किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में रविवार को महिला मंडल की सदस्यों ने पिंक परिधान से सज्जित होकर मलेरिया, डेंगू जैसी मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए बंजारी नगर में मच्छरदानी का वितरण किया। महिला मंडल की सदस्यों ने घर-घर जाकर रहवासियों को मच्छरदानी बांटी और इसका उपयोग करके बीमारियों से बचने का संदेश दिया।

इस मौके पर करीब 100 मच्छरदानी दान स्वरूप वितरित की गई। इसी कड़ी में पूर्व में गोल चौक में भोजन और छाछ का वितरण राहगीरों के बीच किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष अनिता जैन, सचिव सुमन जैन, कोषाध्यक्ष वर्षा जैन सहित श्रृद्धा जैन, मीना जैन, प्रभा जैन, अलका जैन, चंद्रप्रभा, साधना, शोभा, उषा, रेखा, वंदना, मंदा, जया, अमिता, सुषमा, मृणाल, ममता, सुनीता, मंजू, मंजुला, अंजलि, डॉली,वर्षा, संगीता, नंदा, आभा, रोली, रश्मि, आरती, गुणमाला सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *