पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचण्ड जीत संकेत है कि देश की जनता भाजपा व कांग्रेस, दोनों पार्टियों से ऊब चुकी है..सलीम काजी , पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था न्यूज़

गुरुआस्था न्यूज़

पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचण्ड जीत संकेत है कि देश की जनता भाजपा व कांग्रेस, दोनों पार्टियों से ऊब चुकी है..सलीम काजी

बिलासपुर – आम आदमी पार्टी के बिलासपुर जिला अध्यक्ष सलीम काजी जीने कहा कीपंजाब विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचण्ड जीत इस बात का संकेत है कि देश की जनता भाजपा व कांग्रेस, दोनों राष्ट्रीय पार्टियों से ऊब चुकी है।

जनता ने दोनों पार्टियों को भरपूर समर्थन दिया परन्तु वे जन आकांक्षाओं में पूरी नही उतर सकी जबकि आप ने दिल्ली राज्य में जो कहा वो करके दिखाया। धर्म व जाति की राजनीति न कर, आप ने विकास और जनता की मूलभूत समस्याओ को दूर कर ने का काम किया। इसी का नतीजा है कि आप को पंजाब में अभूतपूर्व सफलता मिली है व अन्य राज्यो में भी पार्टी को सीटें प्राप्त हुई हैं।

आप पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और दिल्ली व पंजाब के नतीजों को दोहराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *