4 राज्यों में जित पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर कार्यालय में मनाया जश्न , पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था न्यूज़

गुरुआस्था न्यूज़

4 राज्यों में जित पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर कार्यालय में मनाया जश्न

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव सहित गोवा, उत्तराखंड एवं मणिपुर के चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर पहुॅचकर जश्न मनाया, एक दुसरे को बधाई दी ढोल आतिशबाजी के साथ मिठाईयां बांटकर एक दूसरे का मुॅह मीठा कराया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगो को लाभ प्राप्त हो रहा है, जिन-जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारे है वहॉ सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं एवं विकास कार्य को धरातल पर लाकर आमजनों तक पहुॅचाई गई लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन को स्वीकार करते हुए पुनः इन चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है। श्री कुमावत ने कहा कि देश की जनता जातिवादी राजनीति से उपर उठकर देश एवं राज्य की जनता विकास कार्यो के प्रति विश्वास व्यक्त कर अपना जनादेश दे दिया है।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने देश की आत्मा उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में भाजपा की लहर है, साथ-साथ इन राज्यों में भाजपा सरकार पूरी इमानदारी निष्ठा के साथ विकास की गंगा बहाते आ रही है। आमजनों को योजनाओं का लाभ सीधे प्राप्त हो रहा है इसलिए भाजपा के प्रति विश्वास एवं निष्ठा व्यक्त करते हुए एतिहासिक जीत दर्ज की है। इसके लिए देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनायें।

इसी कड़ी में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखण्ड, गोवा, मणिपुर के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को लाभ प्राप्त हो रहा है तथा विकास कार्यो की स्वीकारोक्ती के चलते केन्द्र सरकार की नीतियों को लोगों ने पसंद कर रही है तथा मोदी जी एवं भाजपा पर विश्वास किया है इसलिए इन प्रदेशों की जनता ने पुनः भाजपा प्रचण्ड मतों से जीत दिलाई है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, निखिल केशरवानी जयश्री चौकसे, पल्लव धर, डॉ.रजनीश पाण्डेय, योगेश बोले, राजेश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, संदीप दास, सतीश गुप्ता, सौरभ कौशिक, वल्लभ राव, नारायण गोस्वामी, प्रकाश यादव, हरि गुरूंग, शेखर पाल, रंगा नादम, संजय सिंह, बी.वल्लभ राव, दिनेश देवांगन, बबलू पमनानी, रौशन सिंह, किशलय श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता, महर्षि बाजपेयी, ऋषभ चतुर्वेदी, देवेश खत्री, आशीष तिवारी, नितिन छाबड़ा, आशीष मिश्रा, संस्कार सोनी, अभिषेक तिवारी, दीपक साहू,

आरती दुबे, वैभव गुप्ता, सतीश यादव, राहुल सिंह, देवाशीष दत्ता, ओमकार पटेल, आलेख वर्मा, रितेश अग्रवाल, नवीन उभरानी, सीटु चावला, अभिषेक तिवारी, अभिषेक गुप्ता, अवि साहू, निरजा सिन्हा, रजनी यादव, लोकेशधर दीवान, मनीष पाठक, लखन वाधवानी, अशोक मिथुन, विरेन्द्र चौधरी, मनीष शुक्ला, मुरली बाजपेयी, मनीष गुप्ता, बुद्धेश्वर शर्मा, इंशु गुप्ता, संदीप केशरी, अभिषेक चौबे, सोनू सिंह, मीना विश्वकर्मा, पूनम शुक्ला, चंचल कुशवाहा, रीना गोस्वामी, किरण सिंह, पूजा इंगोले, आरती दुबे, छत्रपाल सिंह, सुनील प्रजापति, नारायण कुर्रे, सिम्मा टंडन, वंदना तिवारी, उमा मानिकपुरी, रंजीता विश्वकर्मा, राज कैवर्त, अंकुश गुप्ता, अंकित पाल, अंकित गुप्ता, आशीष झा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *