छत्तीसगढ़ में अनुकंपा नियुक्ति में पैसा खा रहे अधिकारी: डा पाठक आप , पढ़े पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

छत्तीसगढ़ में अनुकंपा नियुक्ति में पैसा खा रहे अधिकारी: डा पाठक आप ,

बिलासपुर – राज्यसभा सदस्य डा. संदीप पाठक ने छत्तीसगढ़ सरकार और यहां की राजनीति पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यहां की राजनीति की जड़ में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। राज्य सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। माइनिंग माफिया का दबदबा कायम है। तबादला और पदस्थापना में अफसर लाखों स्र्पये ले रहे हैं। शर्मनाक बात यह है कि अनुकंपा नियुक्ति में भी पीड़ित परिवार को सरकारी महकमा बख्श नहीं रहे हैं। इस संस्कृति को बदलने के लिए आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो रही है।

हमारा एकमात्र एजेंडा है। भ्रष्टाचार मुक्त देश बने। राज्यसभा सदस्य डा. पाठक पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। आम आदमी पार्टी की राज्य में बढ़ती राजनीतिक सक्रियता के सवाल पर कहा कि आप का देश में एकमात्र एजेंडा है। साफ सुथरी राजनीति करना और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना। दिल्ली में आप की सरकार ने जो काम किया है वह देशभर के लिए रोल माडल है।

स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में अद्भूत काम हो रहा है। दिल्ली माडल को देशभर में लागू करने आप का संकल्प है। सत्ताधारी दल पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सब कुछ उलटा हो रहा है। इससे और ज्यादा शर्मनाक बात क्या हो सकती है कि अनुकंपा नियुक्ति में अफसर पीडित परिवार से पैसा खा रहे हैं। उन अफसरों को शर्म आनी चाहिए। इस तरह की संस्कृति किसी भी स्तर पर मान्य नहीं की जा सकती। पीडित परिवार को मदद पहुंचाने के बाद पैसा मांग रहे हैं। तबादला और पोस्टिंग में भी जमकर भ्रष्टाचार चल रहा है।

छत्तीसगढ में आप का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा जैसे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा महत्वपूर्ण नहीं है। सबसे खास बात ये कि अभी हमें छत्तीसगढ में संगठन को मजबूत बनाना है। इसके बाद विधानसभाओं में हमारे अभियान की शुस्र्आत होनी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आप छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी।

राज्यसभा सदस्य डा. पाठक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अन्न्दाता किसानों को मजबूत करेंगे। किसान मजबूत होेंगे तो छत्तीसगढ़ ऐसे ही मजबूत हो जाएगा। किसानों को खेती के जरिए कैसे फायदा पहुंचाया जाए इस पर काम करेंगे। बेहतर और अच्छा छत्तीसगढ बनाएंगे। यह हम सबका संकल्प है। जिस तरह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को बदला है उसी तर्ज पर अब पंजाब को बदलने की बारी है। गुजराज, छत्तीसगढ़ व हिमाचल प्रदेश में आप पहुंच रही है। हर प्रदेश में आप जनता की सेवा करने जा रही है। हमें राजनीति के जरिए जनता की सेवा करनी है। भ्रष्टाचारमुक्त सरकार देने हमारा संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *