
गुरुआस्था समाचार
कलेक्टोरेट के सामने रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला करने के पांच आरोपि गिरफ्तार ,
बिलासपुर – जमीन विवाद को लेकर कलेक्टोरेट के सामने रिश्तेदारों ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इस बीच आरोपि फरार हो गए। गुस्र्वार की सुबह पुलिस ने मामले में पांच आरोपि को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपि अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा निवासी शेख मोहम्मद ने 17 अक्टूबर को मारपीट और जानलेवा हमले की शिकायत की है। उसने बताया कि भाइयों के साथ जमीन और पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। जमीन का मामला कलेक्टोरेट में विचाराधीन है। मामले में 17 अक्टूबर को पेशी थी। इस पर शेख मोहम्मद अन्य पक्षकारों के साथ पेशी में आए थे। वहीं, दूसरे पक्ष के लोग भी कलेक्टोरेट में थे। पेशी के बाद सभी रजिस्ट्री कार्यालय गली के पास चाय पीने के लिए गए।
इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। गुस्र्वार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित अपने जरहाभाठा स्थित अपने घर आए हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर शेख इब्राहिम, शेख इस्माइल, शेख इमरान, शेख इरफान व शेख आमिल को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शेख खलील, शेख आदिल और शेख अब्बास अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।