कोल्डड्रिंक में नशा देकर बैंककर्मी ने किया दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बनाकर देने लगा धमकियां, दो लाख स्र्पये भी वसूले , पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था न्यूज़

गुरुआस्था न्यूज़

कोल्डड्रिंक में नशा देकर बैंककर्मी ने किया दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बनाकर देने लगा धमकियां, दो लाख स्र्पये भी वसूले

बिलासपुर – जन्मदिन की पार्टी में बैंककर्मी ने नशीली दवा मिली कोल्डड्रिंक महिला को पिला दी। इसके बाद महिलासे दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो को प्रसारित करने की धमकी देकर उसने पीड़िता से दो लाख स्र्पये भी ले लिए। बाद में स्र्पये देने से मना करने पर मारपीट की। परेशान होकर महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपि की तलाश कर रही है।

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 34 वर्षीय महिला निजी बैंक में काम करती है। काम के दौरान उसकी पहचान 2020 में बैंककर्मी राजीव श्रीवास्तव से हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। महिला ने दो साल पहले अपने जन्मदिन की पार्टी में युवक को बुलाया था। पार्टी के दौरान उसने महिला के कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिला दी। नशे में उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया।

आरोपि राजीव वीडियो को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने की धमकी देकर महिला से स्र्पये मांगने लगा। इससे डरी महिला उसे स्र्पये देने लगी। इस तरह युवक ने महिला से करीब दो लाख स्र्पये ले लिए। स्र्पये देने से मना करने पर वह पीड़िता से मारपीट करने लगा। महिला ने रविवार को इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपि की तलाश कर रही है।

अप्राकृतिक कृत्य भी करता था युवक

पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपि ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसे वह इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने की धमकी देकर अप्राकृतिक कृत्य भी करता था। उसकी हरकतों से महिला तंग आ गई थी। बाद में वह स्र्पये की मांग करने लगा। आरोपि की धमकियों से परेशान महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *