कबीरधाम में कांग्रेस पर बरसे योगी ,कहा – अकबर के राज में भगवा का अपमान, पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

प्रतिनिधि गुरुआस्था समाचार

कबीरधाम में कांग्रेस पर बरसे योगी ,कहा – अकबर के राज में भगवा का अपमान  

कवर्धा – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अब अंतिम दौर में चल रहा है। प्रचार थमने से पहले राजनीतिक दल धुआंधार प्रचार में जुटे हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्ग पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने हमला बोलते हुए कहा कि दो दिन पहले बहुत बड़ी रेड पड़ी है। कांग्रेस के नेता लूट के पैसे से अपना घर भर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है। इन्होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा।

अकबर के राज में भगवा का अपमान- योगी

कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कवर्धा शहर के सरदार पटेल मैदान में योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि
कवर्धा जैसी पवित्र भूमि पर अकबर जैसे व्यक्ति हैं। उसके राज में भगवा झंडा का अपमान हुआ है अगर, आज भाजपा की सरकार होती तो ऐसा नहीं होगा। ये भाजपा की लड़ाई नहीं है,ये आपके अस्तित्व की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने केन्द्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचने से रोका है। यहां के लोगों को पीएम आवास के योजना का लाभ नहीं मिला है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती एक ननिहाल जैसा है, माता कौशल्या की जन्मभूमि भगवान राम का ननीहाल है, छत्तीसगढ़ अपनी संपदा के कारण दुनिया के समृद्ध क्षेत्रों में से है कांग्रेस सरकार ने इसे बदहाल कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *