घर में लगी तुलसी देती है कई संकेत, इन बदलावों को ना करें नदरअंदाज, पढ़े पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

घर में लगी तुलसी देती है कई संकेत, इन बदलावों को ना करें नदरअंदाज,

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधा का बहुत महत्व है। इसे देवी का दर्जा दिया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय है। जिनके घरों में तुलसी का पौधा होता है। वह हर दिन इसकी पूजा करते हैं। सुबह व शाम जल चढ़ाते हैं और दीपक जलाते हैं। हिंदू धर्म में मान्यता है कि तुलसी में लक्ष्मी का वास होता है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है। तुलसी घर में आने वाली मुसीबतों के बारे में संकेत देती है। घर पर कोई मुसीबत आने वाली होती है। तब उस घर से सबसे पहले तुलसी चली जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी में होने वाले बदलाव जीवन में शुभ-अशुभ के होने के बारे में संकेत भी देते हैं। इन संकेतों को ध्यान में रखते हुए जल्द उपाय करना चाहिए।

तुलसी सुखने से आती है दरिद्रता

अगर बिना मौसम के तुलसी सूखने लगे। पत्ते झड़ने लग जाए तो समझ लीजिए कोई संकट आने वाला है। तुलसी से सुख-समृद्धि आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा सूखने से घर में दुख और दरिद्रता आती है। ऐसे में जातकों को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। सूखे पौधे को तुरंत हटा देना चाहि। उसकी जगह पर नया तुलसी का पौधा लगा देना चाहिए।

जब सूखने लगे पौधा

अगर घर पर नया तुलसी का पौधा लगाते हैं। वह बार-बार सूख जाती है। यह पितृ दोष होने का संकेत देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे में आपको दान करना चाहिए। जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। मंदिर में दान करें। इससे पितृ दोष खत्म हो सकता है।

इस दिन नहीं चढ़ाना चाहिए जल

रविवार के दिन तुलसी के पौधे में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। न ही पत्तियों को तोड़ना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। तुलसी को कभी भी पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *