संकल्प यात्रा शिविर को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद 1 लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी , पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

संकल्प यात्रा शिविर को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद 1 लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी

बिलासपुर – विकसित भारत संकल्प यात्रा को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। जिले में अब तक 229 शिविरों में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच चुकी है। इन शिविरों के जरिए केन्द्र सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचायी गयी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
उल्लेखनीय है कि जिले में आयोजित शिविरों में लगभग एक लाख 55 हजार 986 लोगों ने शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी और लाभ लिया। 59 हजार 56 लोगों ने शिविर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। 15 हजार 514 लोगों की टीबी जांच की गयी। 12 हजार 396 लोगों के सिकल सेल जांच की गयी। 2 हजार 208 लोगों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए योजनाओं से लाभान्वित होने का अपना अनुभव साझा किया।

2 हजार 259 लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया गया। सुरक्षा बीमा योजना के तहत 1 हजार 19 लोगों एवं 629 लोगों को पंजीकृत किया गया। 225 हितग्राहियों ने धरती कहे पुकार का अनुभव साझा किया। 1 लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *