सामाजिक कार्यों के लिए सुरेंद्र साहू को मिला अंतरराष्ट्रीय कबीर अवार्ड, पढ़े पूरी खबर – गुरुआस्था न्यूज़

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेंद्र साहू को अंतरराष्ट्रीय कबीर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार 20 मार्च को कांन्स्टिट्यूशन क्लब आफ इंडिया नई दिल्ली में दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सुरेंद्र साहू समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव के पद पर लगातार 25 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहे है।

मिल चुके हैं कई पुरस्कार

छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा वर्तमान में जिला कोरिया और मुंगेली में वृद्धाश्रम का संचालन, अंबिकापुर में नशा मुक्ति केंद्र एवं बल्ड बैंक का संचालन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेंद्र साहू को पूर्व में नेहरू युवा केंद्र संगठन सरगुजा द्वारा जिला एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य युवा पुरस्कार, स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, साहित्य अकादमी एवं मैथिल प्रवाहिका द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान, भारतीय आदिम जाति सेवक संघ दिल्ली द्वारा आदिवासी सेवा सम्मान, मानसिक कल्याण अभिभावक संघ बिलासपुर द्वारा सेवा सनद सम्मान, छत्तीसगढ़ महिला और बाल विकास द्वारा बाल गौरव सम्मान, छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान, तेजस्वी फाऊंडेशन रायपुर द्वारा मानव सेवा सम्मान, एकता फाऊंडेशन नागपुर द्वारा कोविड योद्धा गौरव सम्मान,साथी फाऊंडेशन द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान एवं कानपुर द्वारा नवसृजन कला प्रवीण अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

सुरेंद्र साहू को यह पुरस्कार बाल अधिकार , महिला अधिकार, नशा मुक्ति के खिलाफ जन जागरूकता अभियान,मानव व्यापार के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान, बाल विवाह रोकने, जन-जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं लाकडाऊन में लगातार किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया है। सुरेंद्र साहू को अंतरराष्ट्रीय कबीर सम्मान पत्र मिलने पर अनेक लोगों ने बधाई दिया है। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय सदगुरु कबीर आश्रम के संचालक संत स्वामी नानकदास जी महाराज बड़ी खाटु और केंद्रीय की बोर्ड इंडिया भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है।

सम्मान समारोह में भारत सरकार के कृषि मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुख्य अतिथि में एवं अध्यक्षता सीआर चौधरी पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री हिम्मत राम भाम्बू , पूर्व राज्यपाल बेबी रानी हिमाचल प्रदेश, भामाशाह शंकर लाल सुथार नोखा राजस्थान, जगतगुरु रामानंदाचार्य, रामनरेशाचार्य रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *