खुलासा : प्रेम संबंध का राज जान गया था देवर, भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या , पढ़े पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

खुलासा : प्रेम संबंध का राज जान गया था देवर, भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या

रायपुर प्रतिनिधि – राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरहाट्टा में किसान की हत्या का पुलिस ने राजफाश किया। मृतक की भाभी और पड़ोसी ने मिलकर उसकी हत्या की थी, क्योंकि किसान दोनों के प्रेम संबंध का राज जान गया था। पुलिस ने आरोपित कल्याणी ठाकुर और पड़ोसी गजानंद बैस को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मई को दिनेश ठाकुर का शव उसके बिस्तर पर लहूलुहान मिला था। उसके बड़े भाई राजेश ठाकुर ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई थी। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मंदिरहसौद थाना की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।

घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी, उसकी मां और आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की। आरोपि की पतासाजी में मुखबिर और तकनीकी विश्लेषक की भी मदद ली गई। इसी बीच टीम को सूचना मिली कि मृतक के घर के बाहर देर रात को गांव के गजांनद बैस उर्फ दरोगा को देखा गया था। टीम ने गजानंद को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर गुमराह करने लगा।

प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई बरती गई तो उसने दिनेश की भाभी व प्रार्थी राजेश ठाकुर की पत्नी कल्याणी ठाकुर के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपि ने बताया कि उसका कल्याणी से प्रेम होने की जानकारी दिनेश हो गई थी। इसे लेकर दिनेश का गजांनद से विवाद भी हुआ था। उसे रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *