पुलिस के आरक्षक ने युवक को थमा दी फर्जी नियुक्ति पत्र, भाजपा पार्षद समेत चार गिरफ्तार , पढ़े पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

पुलिस के आरक्षक ने युवक को थमा दी फर्जी नियुक्ति पत्र, भाजपा पार्षद समेत चार गिरफ्तार ,

बिलासपुर – कोटा में रहने वाला युवक बुधवार की दोपहर फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर एसपी आफिस पहुंच गया। पूछताछ के बाद युवक ने बताया कि एक आरक्षक ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया है। एसपी ने मामले की जांच के लिए सिविल लाइन थाना प्रभारी को निर्देश दिए। इसकी जांच के बाद पुलिस ने आरक्षक और भाजपा पार्षद समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि बुधवार की दोपहर कोटा में रहने वाला पीयूष प्रजापति आरक्षक पद में ज्वाइनिंग के लिए नियुक्ति पत्र लेकर एसपी आफिस पहुंचा। नियुक्ति पत्र देखकर कर्मचारियों ने एसपी पास्र्ल माथुर को इसकी जानकारी दी। एसपी ने नियुक्ति पत्र को फर्जी बताकर युवक से पूछताछ की। इसमें युवक ने बताया कि उसे इसे भाजपा पार्षद रेणुका नागपुरे और आरक्षक पंकज शुक्ला ने दी है। इसके बाद एसपी ने मामले की जांच के लिए सिविल लाइन पुलिस को निर्देश दिए।

एसपी के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने पीयूष को थाने लाकर पूछताछ की। इसमें उसने बताया कि नौकरी के लिए उसने भाजपा पार्षद रेणुका नागपुरे को आठ लाख स्र्पये दिए थे। इसके अलावा मामले में आरक्षक पंकज शुक्ला, नगर निगम का कर्मचारी भोजराज नायडू शामिल है। मामले में पुलिस पीयूष के साथ ही सभी आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने आठ लाख स्र्पये नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने के लिए उपयोग में लाए गए लैपटाप, मोबाइल को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *