छत्तीसगढ़ पहुंचा मानसून : कई जिलों में खूब बरसे बदरा, आने वाले दो दिनों में प्रदेश में भारी वर्षा की चेतावनी , पढ़े पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

 छत्तीसगढ़ पहुंचा मानसून : कई जिलों में खूब बरसे बदरा, आने वाले दो दिनों में प्रदेश में भारी वर्षा की चेतावनी ,

प्रदेश में मानसून की आहट शुरू होते ही मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि एक से दो दिनों के अंदर प्रदेश में कई जगहों पर गरज चमक के साथ मानसूनी फुहारें पड़ने लगेंगी। बुधवार दोपहर बाद प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला और प्रदेश भर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव समेत विभिन्न क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल छा गए व तेज हवाएं चलीं। रायपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई तो राजनांदगांव में तेज वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार को प्रदेश में एआरजी मुंगेली सर्वाधिक गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों तक मानसून पहुंच जाएगा व तापमान में और गिरावट आएगी।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

पेन्ड्रारोड में सात सेमी, पेन्ड्रा चार सेमी, तपकरा-कटघोरा-मरवाही तीन सेमी, बिलासपुर-सीतापुर-उदयपुर में एक सेमी वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।

बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पूर्व पश्चिम द्रोणिका, उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से असम तक सक्रिय है, साथ ही एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण बिहार से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक सक्रिय है। इसके प्रभाव से गुरुवार से प्रदेश भर में वर्षा का सिलसिला शुरू होने के आसार है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *