दो दिनों में केरल पहुंचेगा मानसून, छत्‍तीसगढ़ में अंधड़ के साथ बारिश के आसार , पढ़े पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

दो दिनों में केरल पहुंचेगा मानसून, छत्‍तीसगढ़ में अंधड़ के साथ बारिश के आसार ,

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अब स्थिति अनुकूल होती जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में मानसून के केरल पहुंचने की संभावना है। यहां पहुंचते ही मानसून और सक्रिय हो जाएगा। दूसरी ओर, इसके असर से प्रदेश में भी आने वाले दो दिनों तक विभिन्ना क्षेत्रों में बारिश होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

केरल में बढ़ रहे मानसून की सक्रियता और द्रोणिका के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बहुत से क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान में गिरावट रही। आंशिक बादल छाने व तापमान में गिरावट से उमस से भी थोड़ी राहत मिली।

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में भी प्रदेश में मौसम इसी तरह बना रहेगा। हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

बस्तर के कटेकल्याण में 6 सेमी, बस्तानार-दरभा में 4 सेमी, गीदम-छिंदगढ़-दंतेवाड़ा में 3 सेमी बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से दक्षिण बिहार तक दशमलव नौ किमी की ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही शनिवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ भी चल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *