मोदी सरकार अयोध्या में राम मंदिर बनाने जा रही है और यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महादेव एप के माध्यम से पैसा बटोरने में लगी है -हिमंता विश्वा सरमा, पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

मोदी सरकार अयोध्या में राम मंदिर बनाने जा रही है और यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महादेव एप के माध्यम से पैसा बटोरने में लगी है -हिमंता विश्वा सरमा 

बिलासपुर – सकरी हाईस्कूल मैदान में चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने प्रदेश के कांग्रेस सरकार और भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर हमला बोला। अपने संबोधन में श्री सरमा ने कहा कि मोदी सरकार अयोध्या में राम मंदिर बनाने जा रही है और यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महादेव एप के माध्यम से पैसा बटोरने का काम कर रही है।

कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने भगवान महादेव को भी बदनाम करने से नहीं चूक रहे हैं। महादेव ऐप से 508 करोड़ रुपये लेने में उनका नाम आ गया है। भूपेश बघेल बोलते हैं मैं मुख्यमंत्री बनूंगा, मैं तो कहता हूं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निकट भविष्य में सरकारी गेस्ट बनेंगे। वहीं शराब बंदी को लेकर कहा कि गंगा की कसम खा कर भी इनके द्वारा शराबबंदी नहीं की गई, उल्टा कोरोनाकाल में शराब की होम डिलीवरी किया गया।

भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी बताकर हर वर्ग को समृद्ध करने वाला बताया। वहीं कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी करने एवं चावल घोटाला, गोबर घोटाला, कोल घोटाला, पीएससी घोटाला करने वाला बताया गया। उन्होंने खुलेआम आरोप लागया की कांग्रेस सरकार नक्सलियों से सांठगांठ कर बस्तर में भाजपा नेताओं की हत्या करा  रहे है। हिंदू सनातनी लोगों का धर्मांतरण भी कराया जा रहा है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रदेश में भाजपा सरकार लाने का आह्वान किया गया। इस दौरान आमसभा में मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा की उपस्थिति में क्षेत्र के लगभग 100-150 लोगों द्वारा भाजपा प्रवेश किया। आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र की वर्तमान विधायक यहां अहंकार, भय, भ्रष्टाचार की सरकार चला रही है। अवैध रूप से रेत और मुरम उत्खनन कर बेचा जा रहा है। खुलेआम  कमीशनखोरी किया जा रहा है।

विधायक खुद लोगों से दुर्व्यवहार पूर्वक बात करती है और धमकी चमकी देती रहती है। उन्होंने कहा कि मैं विधानसभा में तखतपुर की जनता का आवाज बनूंगा, लोगों की सेवा करूंगा। कांग्रेस सरकार ने सकरी को नगर निगम में जोड़कर गलती किया है। जनता इसकी सजा भुगत रही है। मेरे विधायक बनने पर एवं भाजपा की सरकार बनने पर सकरी को नगर पालिका बनाया जाएगा। कहकर लोगों से भाजपा को जिताने समर्थन मांगा गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद लखन लाल साहू, पूर्व विधायक तखतपुर राजू सिंह क्षत्री,भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हर्षिता पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष जीवन लाल पांडे, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, तखतपुर संगठन प्रभारी अखिलेश सिंह, उत्तराखंड के कोऑपरेटिव अध्यक्ष दान सिंह रावत, आदि पदाधिकारी एवं क्षेत्र की आमजनता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *