मेयर ने पेश किया साढ़े 10 अरब का बजट ,कहा से आएगा रूपया ,कितना होगा खर्च , पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

मेयर ने पेश किया साढ़े 10 अरब का बजट ,कहा से आएगा रूपया ,कितना होगा खर्च 

बिलासपुर – मेयर रामशरण यादव ने वर्तमान पंचवर्षीय निगम सरकार का लगातार पांचवी और अंतिम बार बजट पेश किया। महापौर ने निगम सदन में आय व्यय का स्रोत और खर्च का लेखा जोखा पेश किया। मेयर ने बजट भाषण में बताया कि साल 2024-25 का निगम बजट दस अरब 51 करोड़ 94 लाख आठ हजार है। इस दौरान मेयर ने यह भी बताया कि राज्य और केन्द्र सरकार किस मद से और कितना रूपया निगम को मिलेगा ।

निगम चुनाव के करीब आठ महीने मेयर रामशरण यादव ने पांचवी और पंचवर्षीय काल का अंतिम बजट पेश किया। बजट भाषण के दौरान मेयर ने बताया कि साल 2024-25 में निगम का बजट 10 अरब 51 करोड़ 94 लाख आठ हजार निश्चित किया गया है। उन्होने जानकारी दिया कि साल 2024-25 में निगम की अनुमानित आय करीब 7 अरब 61 करोड़ 52 लाख 62 हजार है। निगम का ओपनिंग बैलेंस 2 अरब 90 करोड़ 41 लाख 46 हजार है।

 मेयर ने जानकारी दिया कि इस साल करीब अलग अलग कार्यों में कुल सात अरब 78 करोड़ 58 लाख 81 हजार रूपये खर्च होंगे। दो अरब 73 करोड़ 35 लाख 27 हजार अंतिम शेष राशि होगी। कुल मिलाकर बजट दस अरब 51 करोड़ 94 लाख आठ हजार रपयों का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *