प्रेमी ने शादी से शादी से किया इंकार, युवती ने लगाया रेप आरोप , पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

प्रेमी ने शादी से शादी से किया इंकार, युवती ने लगाया रेप आरोप ,

बिलासपुर में प्रेमी के युवक के शादी करने से इंकार करने पर युवती ने रेप का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज करा दी है। दरअसल, युवक-युवती के बीच फेसबुक से दोस्ती हुई थी। दोनों मोबाइल से आपस में बात करते थे और उनके बीच प्यार हो गया। इस दौरान युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। अब युवक ने उससे कहा कि मुझे शादी नहीं करना है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के रहने वाली 21 वर्षीय युवती कॉलेज में पढ़ती है। उसकी पहचान कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र छीरपानी में रहने वाले यशवंत साहू से हुई। उनका परिचय फेसबुक के माध्यम से हुआ था। युवक के फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद दोनों चेटिंग करते रहे। फिर युवक ने उससे दोस्ती करने के बहाने मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद दोनों आपस में बात करते रहे। फिर धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती भी उसे चाहने लगी थी और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन, युवक ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया।

शादी करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म
युवती ने कोटा थाने में अपने प्रेमी यशवंत के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दी है। उसने पुलिस को बताया कि दोनों एक-दूसरे को चाहते थे। यशवंत ने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। इस दौरान बीते 3 जनवरी को उसने युवती को मिलने के बहाने कोटा बुलाया। फिर अपने परिचित के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 28 जनवरी को भी उसे कोटा लेकर गया और उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। शादी करने की बातों में आकर वह फंस गई। अब यशवंत ने उसे बोला कि तुमसे शादी नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *