शहर में आयोजित राम कथा के पूर्व शुक्रवार को निकाली गई कलश यात्रा, हजारों महिलाओं ने शामिल होकर अघोषित वल्र्ड रिकार्ड में शामिल करा दिया , पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

शहर में आयोजित राम कथा के पूर्व शुक्रवार को निकाली गई कलश यात्रा, हजारों महिलाओं ने शामिल होकर अघोषित वल्र्ड रिकार्ड में शामिल करा दिया ,

बिलासपुर – शहर में आयोजित राम कथा के पूर्व शुक्रवार को निकाली गई मंगलकलश शोभा यात्रा ने अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिये। इस कलश यात्रा में आस्था का विशाल समूह उमड़ पड़ा। हजारों हजार महिलाओं ने शामिल होकर इसे अघोषित वल्र्ड रिकार्ड में शामिल करा दिया। इससे पहले शहर में इतनी अभूतपूर्व धार्मिक यात्रा नहीं निकली थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शोभा यात्रा का एक सिरा लाल बहादुर शास्त्री मैदान में तो दूसरा सिरा गांधी चैक के आगे से निकल रहा था।
इस दौरान कलश यात्रा में श्रद्धालु रामचरित मानस की 101 पोथी सिर पर रखकर चल रहे थे। वहीं आगे-आगे हनुमान जी की जीवंत झांकी शोभा यात्रा की अगवानी कर रहा था। रैली में शामिल महिलाएं जय जय श्री राम के जयघोष करती हुई केशरिया ध्वज लेकर चल रहीं थी। वहीं दसों मानस मंडली के भजन किर्तन से नगर को राममय बना दिया।

शोभा यात्रा का विभिन्न समाजसेवी संगठनों व आम जनों ने पुष्प वर्षा तथा आरती उतारकर अभिनन्दन स्वागत किया। टैगोर चैक, डी.पी. कालेज के सामने, गांधी चैक, जूना बिलासपुर, हटरी चैक, जवाली पुल, मानसरोवर चैक में बाजे-गाजे के साथ आतिशबाजी कर शोभा यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। सुबह 10 बजे निकली कलश यात्रा को कथा स्थल लाल बहादुर शास्त्री शाला तक पहुंचने में दोपहर हो गई। सड़कों पर महिलाओं के सिर पर कलश ही कलश दिखाई दे रहे थे। जहां से भी यह शोभा यात्रा गुजरी यातायात थम गया। लोग इसे आश्चर्य मिश्रित भाव से देखते ही रहे। भगवान राम की ही कृपा थी की शोभा यात्रा अटूट और अनंत सा नजर आ रहा था।

इस मौके पर आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक अमर अग्रवाल ने नगर वासियांे के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि अभूतपूर्व संख्या में शामिल होकर लोगों ने कलश यात्रा को यादगार बना दिया है। उन्होंने कहा कि राम कथा को लेकर बिलासपुर अंचल के भक्तजनों के मन में भी काफि इक्षा थी जो आज अपार जनसमूह के रूप में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रति लोगों की श्रद्धा व विश्वास को इस उत्साह से समझा जा सकता है। उन्होंने नगर वासियों से रामकथा यज्ञ में बढ़-चढ़कर शामिल होने व कथा श्रवण कर पुण्य का भागी बनने का निवेदन किया।

मानस मर्मज्ञ पंडित विजय कौशल जी महाराज का भी शहर आगमन हो गया। इस मौके पर आयोजन समिति ने उनका आत्मिय स्वागत किया। कथा की रसमय शुरूआत शनिवार को दोपहर तीन बजे से होगी।
आज कलश यात्रा में अमर अग्रवाल, श्रीमति शशी अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि,जुगल अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में आयोजन समिति के सदस्यों सहित आमजन मानस शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *