कांग्रेस सरकार पहले शहर से आदमखोर शेरों को बाहर करे बिलासपुर में अपराध को बढ़ावा देने में कांग्रेस का हाथ, अमर अग्रवाल – पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था न्यूज़

बिलासपुर – सवा 3 साल से शहर का आम नागरिक अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। बाहरी लोग कहते हैं बिलासपुर अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। यहां कांग्रेस के कई गुट है। सभी गुनहगारों को पनाह दे रहे हैं। ये बातें बुधवार को पुर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।उन्होंने प्रदेश व शहर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बिलासपुर में अपराध को बढ़ावा देने में कांग्रेस का हाथ है।

बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने वन मंत्री के अचानकमार को कान्हा किसली बनाने के बयान पर पत्रकारों से कहा कांग्रेस सरकार पहले शहर से आदमखोर शेर बाहर करे।पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री अमर ने कहा कि मुख्यमंत्री के कहने के बाद भी शहर में किसी भी अवैध काम पर कोई रोक नही है। मुझे कांग्रेस के गुटबाजी और अंतर्कलह से कोई मतलब नही है। यहां अपराध पर लगाम नही लगाया गया तो भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतर के लड़ाई लड़ेगी।

राजनीतिक सरंक्षण में शहर में अपराध को अंजाम दिया जा रहा है।शहर के विकास पर किसी का ध्यान नही है।अपना अपना गुट बनाकर शहर के कांग्रेसी अपराधियों को शह दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *