पति जेल में देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, पढ़े पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

पति जेल में देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म,

बिलासपुर – सिरगिट्टी क्षेत्र में देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति कुछ दिनों से जेल में है। इसके बाद से उसका देवर बुरी नीयत रखता है। महिला किसी तरह उससे दूरी बनाए हुए थी। मंगलवार की रात उसका देवर मौका पाकर महिला के कमरे में घुस गया। उसने महिला को धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना से डरी महिला रात में चुप रही। सुबह उसने घटना की जानकारी अपने मायके वालों को दी। इसके बाद उसने स्वजन को घटना की जानकारी देकर सिरगिट्टी थाने में शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *