कांग्रेस नेताओं को फायदा पहुंचाने निगम की जमीन का बंदरबाट कर बनाया जा रहा कॉम्प्लेक्स, BJYM ने खोला मोर्चा ,पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

कांग्रेस नेताओं को फायदा पहुंचाने निगम की जमीन का बंदरबाट कर बनाया जा रहा कॉम्प्लेक्स, BJYM ने खोला मोर्चा  

बिलासपुर – नगर निगम में कांग्रेस नेताओं को फायदा पहुंचाने का खेल चल रहा है। ऐसे ही सिटी बस स्टॉप को हटाकर नगर निगम की जमीन में हेरफेर कर कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण काम शुरू होने के बाद अब भाजपा युवा मोर्चा ने नगर निगम पर जमीन का बंदरबाट करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।

नगर निगम में जब भाजपा की शहर सरकार थी, तब शहर में सिटी बस सुविधा शुरू की गई थी, उस समय सभी सार्वजनिक जगहों पर यात्रियों के बैठने के लिए सिटी बस स्टॉप और ऑटो स्टॉप बनाया गया था। ताकि यातायात में अव्यवस्था न हो। लेकिन, अब नगर निगम ने सरकंडा के नूतन चौक स्थित बस स्टॉप और ऑटो स्टैंड को तोड़कर हटा दिया है ओर उसकी जगह कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है।

भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल के अध्यक्ष महर्षि वाजपेयी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस नेताओं को फायदा पहुंचाने के लिए नगर निगम ने यह खेल किया है और जमीन में हेराफेरी की है। महर्षि ने बताया कि निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में बन रही दुकानों को मनमाने ढंग से कांग्रेस नेताओं और उनके परिवारजनों के नाम से अधिकृत किया गया है।

मंडल अध्यक्ष महर्षि वाजपेयी ने बताया कि निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स को अवैध घोषित किया जाए। साथ ही जमीन और उसे दिए गए लोगों की जांच कराई जाए। कॉम्प्लेक्स निर्माण के विरोध में मंगलवार की सुबह 11 बजे नूतन चौक में धरना प्रदर्शन किया जाएगा और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *