चमड़ी जला देने वाली धूप से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, आज भी शुष्क रहेगा मौसम , पढ़े पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

चमड़ी जला देने वाली धूप से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, आज भी शुष्क रहेगा मौसम ,

बिलासपुर – न्यायधानी में जून की गर्मी कहर बरपा रही है। चमड़ी जला देने वाली धूप ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। रात में चैन है न दिन में सुकून। तेज गर्म हवाएं शरीर को झुलसाने लगी है। शुक्रवार को लू (ग्रीष्म लहर) जैसी स्थिति बनी रही है। दिन का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में अभी कमी आने की संभावना भी नहीं है।

शुक्रवार को जिस तरह से भीषण गर्मी पड़ी लोग परेशान हो गए। तेज धूप की किरणों ने सीधा स्वास्थ्य को प्रभावित किया। आलम यह था कि दोपहर को सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया था। आसमान में भले ही हल्के बादल थे लेकिन उससे राहत के बजाए उमस बढ़ गई। धूप में काम करने वाले मजदूर छांव की तलाश में भटक रहे थे।

आज भी शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से नागालैण्ड तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

चार जून को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है परंतु अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। प्रदेश में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने या ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति रहने की संभावना है। प्रदेश में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *