शहर कांग्रेस कमेटी का सचिव रेप के मामले में गिरफ्तार,पुलिस ने की निष्पक्ष कार्यवाही , पढ़े पूरी खबर – गुरुआस्था न्यूज़

गुरुआस्था न्यूज़

शहर कांग्रेस कमेटी का सचिव रेप के मामले में गिरफ्तार,पुलिस ने की निष्पक्ष कार्यवाही

राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला मुख्यालय में शनिवार को उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब चिखली चौकी के अंतर्गत रहने वाले शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास गजभिये पर एक विवाहिता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चिखली पुलिस ने कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी कांग्रेस नेता ने पीड़िता के पति को जान से मारने की धमकी भी दे डाली है। आरोपी ने घटनाक्रम से किसी को भी अवगत कराने पर महिला को पीटने की भी धमकी दी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव और दिग्विजय कॉलेज जनभागीदारी समिति के सदस्य विकास गजभिये के खिलाफ चिखली थाने में एक विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उक्त व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिस पर चिखली पुलिस की टीम ने जांच की और दुष्कर्म की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी विकास गजभिये लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है और कई बड़े नेताओं के संपर्क में भी रहा है। इसलिए मामला सामने आने के बाद राजनीतिक दबाव भी बनाया जा रहा था। लेकिन पुलिस ने निष्पक्ष कार्यवाही करते हुए अंततः कांग्रेस नेता को शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *