छ•ग• श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न , पढ़े पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न

बिलासपुर – छ•ग• श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक दिनांक 31 07 2022 को रायपुर के सुकून होटल में आयोजित की गई जहां प्रदेश अध्यक्ष बी डी निजामी एवं प्रदेश महासचिव विजय लाड़गे की सादर उपस्थिति में प्रारंभ हुई जिसमें प्रदेश की समस्याओं एवं संघ के एजेंडो पर बातचीत हुई।

सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष श्री निजामी जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि कोरोना काल के चलते प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव नही हो पाए है, जिसे जल्द करने के सम्बंध में निर्णय लिया गया , बरसात बाद इस प्रक्रिया को अमली जामा पहनाया जाएगा। इस पर विस्तार में चर्चा हुई। उक्त बैठक के दौरान ही सरगुजा संभाग की कार्यकारणी का कार्य संतोषजनक न होने की वजह से अध्यक्ष सहित सरगुजा संभाग की पूरी कार्यकारिणी को भंग करने की प्रदेश अध्यक्ष द्वारा घोषणा की गई । उसके उपरांत संगठन से संबंधित कुछ दिनों बाद इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आई जे यू ) बैठक होने की संभावनाएं भी है इस पर भी चर्चा हुई। संघ की स्मारिका, टेलीफोन डायरेक्टरी एवं कैलेंडर के लिए भी चर्चाएं हुई ।

पत्रकारों के हित में प्रदेश सरकार की योजना का लाभ सभी पत्रकार साथियों को मिले इस पर भी चर्चा हुई। संघ के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यालय सर्व सुविधा युक्त राजधानी में हो इसके लिए भी चर्चा हुई पत्रकार साथियों को राज्य एवं राज्य से बाहर सैर सपाटी के लिए भी चर्चाएं हुई। संघ में पत्रकारों की भर्ती प्रक्रिया साफ-सुथरी हो इसके लिए जिलाध्यक्ष को जवाबदारी दिया गया ताकि फर्जी पत्रकार संघ में प्रवेश ना कर सके। संगठन की गतिविधि ठीक से चले इसके लिए हर जिले में जिला एवं संभाग स्तरीय पदाधिकारी का हर महीना बैठक हो इस पर भी चर्चा हुई बारिश का मौसम चल रहा है पौधरोपण से संबंधित संगठन की ओर से हो इस पर भी चर्चा हुई जिस पर बहुत ही जल्द पौधरोपण होने की खबर प्रदेश अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष सूचित करेंगे इस पर भी चर्चा हुई संगठन में महिला पत्रकारों को भी प्राथमिकता देने की बात कही गयी इस पर भी चर्चा हुई।

उक्त कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारियों जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बी डी निजामी, प्रदेश महासचिव विजय लाड़गे, संयोजक आसिफ इकबाल , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज गोस्वामी , प्रदेश सचिव इजहार अहमद सिद्दीकी , प्रदेश उपाध्यक्ष , अविनाश ठाकुर, महेश पाठक ,प्रदेश सलाहकार महेश कुमार तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा सिंह बाबा, राधेश्याम कोरी, श्रीमती कमरुन निशा, श्रीमती प्रीति सरू, खगेंद्र यादव, श्याम भोजवानी, मोहम्मद इमरान खान,

संभागीय अध्यक्ष विवेकानंद पांडे सरगुजा संभागीय महासचिव उमाशंकर साहू बिलासपुर विनोद श्रीवास्तव बिलासपुर, जिला अध्यक्ष संतोष साहू बिलासपुर, सुरेश मिनोचा कोरिया, सुनील सिंह राठौर नारायणपुर, शेख महमूद महासचिव नारायणपुर अखिलेश जयसवाल अंबिकापुर , सुरेंद्र कूर महेंद्र मिनोचा , उमा शंकर शुक्ल बिलासपुर आदि सहित मनेन्द्रगढ़ , सुरजपुर , अम्बिकापुर , रायगढ़, नारायणपुर , कोंडागांव, कवर्धा, बिलॉसपुर और दुर्ग सहित कई जिलों के पत्रकारों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *