भाजयुमो अध्यक्ष निखिल केशरवानी ने मशाल रैली में कराई किरकिरी, भड़के अमर अग्रवाल,कार्यशैली और क्षमता पर उठा सवाल , पढ़े पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

भाजयुमो अध्यक्ष निखिल केशरवानी ने मशाल रैली में कराई किरकिरी, भड़के अमर अग्रवाल,कार्यशैली और क्षमता पर उठा सवाल ,

महतारी हुंकार रैली के पहले दिन एकजुटता दिखाने भाजपा युवा मोर्चा ने गुरुवार की शाम मशाल रैली का आयोजन किया। देवकीनंदन चौक में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष निखिल केशरवानी समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भारत माता की आरती कर दीप जलाए। इस जुलूस में प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय सहित भाजपा पदाधिकारियों को उपस्थित होना था।

आयोजन से पहले पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे, तब युवा मोर्चा के गिने-चुने पदाधिकारी ही मौजूद थे। लिहाजा, भीड़ कम होने पर डांट-फटकार लगाकर अग्रवाल लौट गए। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पहुंचे, तब 15-20 पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। ऐसे में मशाल जुलूस की संख्या को देखकर प्रदेश अध्यक्ष साव भी कुछ दूर जाने के बाद लौट गए। जब शहर में प्रदेश भर के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा हो और प्रदेश स्तरीय आयोजन हो। ऐसे में युवा मोर्चा के गिने चुने पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे तो जिलाध्यक्ष की कार्यशैली और क्षमता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *