
गुरुआस्था समाचार
मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर पहुंच रहे भाजपा कार्यकर्ता,
बिलासपुर – भाजपा पश्चिम मंडल में कुशाभाऊ ठाकरे विस्तार योजना के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन पर मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, महामंत्री अमित चतुर्वेदी के नेतृत्व में मंडल के 11 शक्ति केंद्रों के 53 बूथों में पहुंचकर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को लेकर घर-घर पुहंच रहे हैं। अपना बूथ सबसे मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ता विस्तारक वोटर लिस्ट के पन्ना प्रमुख से संपर्क कर नागरिकों को सात साल की उपलब्धियों से अवगत करा रहे हैं। वही छत्तीसगढ़ की निकम्मी कांग्रेस सरकार के बारे में भी जनता को बताया जा रहा है। इसके साथ ही वार्ड स्तर पर जन चौपाल, युवाओं एवं महिला समूह के साथ बैठकें की जा रही है। इसमें मुख्य रूप से विस्तारक कविता वर्मा, संतोष ठाकुर, अशोक दुबे, विजय ताम्रकार, विशाल कुलकर्णी, कृष्णा शर्मा, नारायण गोस्वामी, भारती बाजपेई, डीके साहू आदि शामिल हो रहे हैं।
विवेकानंद नगर तोरवा हुआ आयोजन
बिलासपुर। कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत पूर्वी मंडल भाजपा के वार्ड क्रमांक 41 विवेकानंद नगर तोरवा में बूथ क्रमांक 193 में भाजपा के मंडल अध्यक्ष निम्मा जीवनानी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।इस दौरान भाजपा के विस्तारक प्रभारी पवन सिंह जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ पल्लव धर, शक्ति केंद्र प्रभारी सुब्रत दत्ता, मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष गजेंद्र निर्मलकर, मथुरा रजक बूथ अध्यक्ष विवेक रजक, प्रिंस निर्मलकर सहित कार्यकर्ताओं ने बैठक कर घर घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र की योजनाओं को लोगों को बताया।

मदरटेरेसा नगर के बूथ क्रमांक 74 में किया जनसंपर्क
बिलासपुर। कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी के अवसर पर कार्य विस्तारक योजना के तहत विस्तारक के रूप में भाजपा नेता रोहित मिश्रा ने दक्षिण मंडल के वार्ड क्रमांक 12 मदरटेरेसा नगर के बूथ क्रमांक 74 में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया तथा लोगों से काग्रेंस की भूपेश सरकार की नाकामियों एवं पिछले 15 वर्ष में भाजपा के कार्य के बारे में भी चर्चा की तथा वर्तमान में मोदी सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में लोगों से जनसंपर्क के दौरान बताया गया। इस दौरान पूर्व पार्षद शैलेंद्र यादव, बूथ अध्यक्ष विशाल कश्यप, रीना गोस्वामी, शोभा कश्यप,महेंद्र जायसवाल, राजेश बंजारे, पिंटू महिलांगे, वैभव उपाध्याय, प्रांशु मिश्रा आदि लोग उपस्थिति थे।