बिलासपुर की पोलिसिंग पूरी तरह से चौपट ,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भोजवानी पर जानलेवा हमला ,पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

बिलासपुर की पोलिसिंग पूरी तरह से चौपट ,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भोजवानी पर जानलेवा हमला  

बिलासपुर – सोशल मीडिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन भोजवानी और सड़क छाप गुंडो के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 6 जून की सुबह रिवर व्यू का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भोजवानी पहले किसी के पीछे दौड़ते हैं। इसके बाद सड़क छाप गुंडे से उनकी गुत्थम गुथ्थी वाला सीन दिखाई देता है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।बताया जा रहा है कि भाजपा नेता अर्जुन भोजवानी हमेशा की तरह गुरुवार सुबह 6:00 बजे रिवर व्यू मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे। इसी दौरान कुछ लोगो ने उन पर सफेद चड्डा के अलावा गंदे गंदे कमेंट करते हुए सुनाई पड़ते हैं।

गंदी फब्तियां सुनते ही भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भोजवानी कमेंट्स करने वाले को दौडाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है अर्जुन भोजवानी और कमेंट करने वाले के बीच में मल्ल युद्ध शुरू हो जाता है। इसी बीच कुछ लोग मां बहन की गाली गलौज भी करते है। मल्ल युद्ध के दौरान अर्जुन भोजवानी के सामने वाला व्यक्ति हाथ में पत्थर लेकर सिर पर हमला करते दिखाई दे रहा है। बरहाल मामले में एफआईआर भी दर्ज हो चुका है

फिलहाल वीडियो को लेकर बिलासपुर की जनता में बहुत आक्रोश है।लोगो ने बताया कि सुबह और शाम खासकर मॉर्निंग वॉक करने आते है। बिलासपुर की पोलिसिंग पूरी तरह से चौपट हो चुकी है।

रिवर व्यू ही नही बल्कि सभी क्षेत्रों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ सामान्य बात हो गयी है। बावजूद इसके पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी दिखाई दे रही है। बहरहाल वीडियो को देखने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और अर्जुन भोजवानी के समर्थकों में जमकर आक्रोश है।

वीडियो पर एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि घटना कल सुबह यानी 5 जून सुबह की है। अर्जुन भोजवानी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *