अरुण साव को मिली छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान, हैदराबाद मंथन के समय से लग रही थीं बदलाव की अटकलें , पढ़े पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

अरुण साव को मिली छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान, हैदराबाद मंथन के समय से लग रही थीं बदलाव की अटकलें

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2023 की तैयारियों के तहत प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। निवर्तमान अध्यक्ष विष्णुदेव साय को पदमुक्त कर बिलासपुर सांसद अरुण साव को कमान सौंपी गई है। भाजपा के हैदराबाद मंथन के समय से ही छत्तीसगढ़ में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं। अंततः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज विष्णुदेव साय को पदमुक्त कर बिलासपुर सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी की गई है।

अरुण साव संघ के करीबी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा भाजपा के संगठन के पदों पर रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *