अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कर्नल एकेडमी मंगला के 02 खिलाड़ियों का चयन , पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार 

अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कर्नल एकेडमी मंगला के 02 खिलाड़ियों का चयन   

बिलासपुर – गोआ में सम्पन्न राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कु. आस्था सोनी व कु. प्रियंका चतुर्वेदी, कक्षा 10 वी , ने स्वर्ण पदक जीत कर अंतरास्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में अपना 2 स्थान सुनिश्चित किया।

700 से ज्यादा प्रतियोगी के बीच शहर के 05 कराटे खिलाड़ी ने अपने 2 स्पर्धा में पदक प्राप्त कर पूरे बिलासपुर को गौरान्वित किया।

कोच श्री दीपक घाडगे के शब्दों में “यह एक सपने के सच होने जैसा था।”
दोनों छात्राओ के इस उपलब्धि से शाला प्रबंधन, प्राचार्य, उप प्राचार्य, खेल शिक्षक, समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाये दी हैं।
दोनों छात्राओं ने इस जीत का श्रेय अपने कोच व खेल शिक्षक को देते हुए , भविष्य में अंतराष्ट्रीय स्तर पर शाला व जिले के नाम को ओऱ आगे ले जाने की बात दोहरायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *