रायपुर दक्षिण सीट पर सुनील और आकाश में होगा मुकाबला , पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

रायपुर दक्षिण सीट पर सुनील और आकाश में होगा मुकाबला   

बिलासपुर – रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने सीनियर नेता सुनील सोनी को तो कांग्रेस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को टिकट दिया है। चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को राजधानी रायपुर में टिप्स दिए।

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर लंबे समय से भाजपा का दबदबा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बृजमोहन अग्रवाल इस सीट से कई बार विधायक चुने जा चुके हैं। बृजमोहन अग्रवाल का राजनीतिक अनुभव और जनसमर्थन इस सीट पर उनकी जीत सुनिश्चित करता रहा है। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद इस सीट पर उप चुनाव हो रहा है। इसके बाद भी भाजपा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।\

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के चयन में ही पीछे गई। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उपचुनाव को गंभीरता से लेते हुए मोर्चा संभाल लिया है। किसी कड़ी में पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई है। उन्होंने रायपुर दक्षिण कार्यकर्ताओं को चुनाव में सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार तेज करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *