संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से कमर कसते हुए कार्यकर्ताओ को चुनावी मैदान के लिए तैयार करने में जुट गई है

इस कड़ी में कार्यकर्ताओ को रिचार्ज करने के लिए संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव , ओम माथुर,उपमुख्यमंत्री सहित तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पहली बार बीजेपी पार्टी के द्वारा आयोजित समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री पहुँचे।

इसके पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर में दो बार आगमन हो चुका है लेकिन बीजेपी पार्टी के द्वारा अभी तक किसी पार्टी कार्यक्रम का आयोजन नही किया गया था। बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित पार्टी के संभागस्तरीय कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस समारोह में संभाग के बिलासपुर, गौरेल्ला – पेंड्रा – मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, सक्ति, सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के हज़ारों कार्यकर्ता इस समारोह मे शामिल हुए,और इन कार्यकर्ताओ को मंच में मुख्य अतिथियों के द्वारा माला और पार्टी के का पट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,उप मुख्यमंत्री अरुण साव , उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर के भाजपा विधायक किरण देव विधायक अमर अग्रवाल बिलासपुर , सुशांत शुक्ला विधायक , ओपी चौधरी विधायक रायगढ़ के साथ प्रदेश के अन्य बड़े चेहरे भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *