बिलासपुर में भीषण गर्मी ,लू की आहट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी , पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

बिलासपुर में भीषण गर्मी ,लू की आहट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिलासपुर –  शनिवार सुबह से बिलासपुर गर्म हवाओं की चपेट में है। दिन चढ़ने के साथ भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। चमड़ी जला देने वाली गर्मी पड़ रही है। सूर्य की तपिश में लोगों को घरों में दुबकने मजबूर कर दिया है। आज महा अष्टमी है। श्रद्धालु भक्त देवी मंदिरों में दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। इधर सूर्य देव ने अपनी कपीस और बढ़ा दी है। बिलासपुर में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। आलम यह है कि सुबह 10 बजे के बाद से ही लू जैसी स्थिति है। धरती गर्म हो चुकी है।

बिलासपुर के लगभग सभी चौक चौराहों और सड़कों के आसपास जूस और फलों की दुकानों पर लोगों को रुकना ही पड़ रहा है। आधा दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों ने प्याऊ सेंटर भी खोल रखा है। तेज गर्मी के कारण ना केवल आमजन बल्कि पशु पक्षी और पेड़ पौधे भी झुलस रहे हैं। लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का आगमन लगातार छत्तीसगढ़ में बना हुआ है।

10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उत्तर छग में अधिकतम तापमान वृद्धि होने की सम्भावना है, परन्तु कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

उत्तर छग में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति बनने की शुरूआत होने की संभावना है। बता दें कि मौसम विभाग ने एक दिन पहले शनिवार को भी बिलासपुर जिले के आसपास क्षेत्रों में हल्की या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। मौसम के मिजाज को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि बारिश की संभावना कम ही है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

ग्रीष्म लहर को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी किया है जिसके मुताबिक तेज गर्मी को देखते हुए कार्यालय में पर्याप्त पानी की व्यवस्था करने कहा गया। धूप में कामकाज करने वाले मजदूरों के लिए भी छांव की व्यवस्था करने कहां गया है। घर से निकलने से पहले हल्का भोजन जरूर करें। पानी का बोतल साथ रखें। स्कार्फ छाता और चश्मा लगाकर निकले। बच्चे और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *