निषाद समाज CG में भाजपा के साथ मिलकर लड़ेगी विधानसभा चुनाव ,पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

निषाद समाज CG में भाजपा के साथ मिलकर लड़ेगी विधानसभा चुनाव   

राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर अब कुछ महीने का वक्त बचा है। ऐसे में राष्ट्रीय दलों के साथ ही क्षेत्रीय दल पूरी ताकत के साथ जनता के बीच अपनी आवाज बुलंद करने का प्रयास कर रहे हैं। अलग-अलग पार्टी के लोग जनता को अपने पक्ष में लाने और संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुट गए हैं। ऐसे में जातीय क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए लगातार पार्टियों द्वारा अलग-अलग आयोजनों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने और चुनाव में जीत का मंत्र फूंकने के लिए बड़े नेता बिलासपुर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में निषाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद  बिलासपुर पहुंचे, जहां संभाग भर से आए कार्यकर्ताओं और निषाद समाज के लोगों से मुलाकात करते हुए सभा को संबोधित किया।

डॉ. संजय निषाद ने न केवल चुनावी बिगुल फूंका है। बल्कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ चुनाव लड़ने का बड़ा ऐलान भी किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में निषाद पार्टी का भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के साथ गठबंधन है, जिसे जारी रखते हुए 2023 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ मैदान पर उतरेगी। डॉ. निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहतर तालमेल के साथ भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी काम कर रही है, उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी आगामी 2023 विधानसभा चुनाव एक साथ लड़कर विजय पाएंगे।

एक तरफ ताला लगवाएंगे और दूसरी तरफ नौटंकी, ऐसा नहीं चलेगा

डॉ. संजय निषाद ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा श्रीराम पर किए जा रहे कार्यों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ उत्तरप्रदेश में राम भगवान के मंदिर में ताला लगवाएंगे और उनकी सरकार राम भक्तों पर गोली चलवाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ श्रीराम के नाम पर नौटंकी करेंगे, ऐसा नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगवान राम ने अपने मित्र निषाद राज को गले लगाया था। उसी तरह आज निषाद राज के वंशज डॉ. संजय निषाद को PM मोदी और CM योगी ने गले लगाया है। उत्तरप्रदेश में जिस तरह से मछुआरों का कल्याण हो रहा है उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी काम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *