अगले 3 दिनों में देश के कई राज्‍यों में तेज बारिश की संभावना , पढ़े पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

अगले 3 दिनों में देश के कई राज्‍यों में तेज बारिश की संभावना ,

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को मुंबई और आसपास के अन्य क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की शनिवार को घोषणा की। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, कोंकण के अधिकांश हिस्सों-मुंबई, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ और हिस्सों में आज आगे बढ़ गया है।

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों में आगे बढ़ गया है। केरल में, मानसून ने 1 जून को अपने समय से तीन दिन पहले अपनी शुरुआत की। मौसम एजेंसी ने आगे कहा कि उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्सों, कोंकण के शेष हिस्सों, गुजरात राज्य के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों, पूरे कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए वर्तमान परिस्थितियां अनुकूल हैं।

अगले 48 घंटों के दौरान तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम मध्य और पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में बारिश होगी। आईएमडी के अनुसार, आने वाले दिनों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *