हसदेव अरण्य में कोल ब्लॉक आबंटन रद्द हो – पर्यावरण मंच(भा.म.संघ) ,पढ़ें पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

हसदेव अरण्य में कोल ब्लॉक आबंटन रद्द हो – पर्यावरण मंच(भा.म.संघ)  

बिलासपुर – भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण मंच की ओर से छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी जिलों, उद्योगों, और अन्य संस्थानों में क्षेत्र की स्थानीय पर्यावरण समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिला बिलासपुर में भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय पर्यावरण समस्याओं को लेकर पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया तत्पश्चात जिला कलेक्टर को इक्कीस सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया जिसमें प्रमुख रूप से स्थानीय समस्याओं में अरपा संवर्धन के नाम पर नदी को संकुचित करने को नियम विरुद्ध बताते हुए इस योजना पर रोक लगाने की मांग की है साथ में मालवाहक वाहनों से होने वाले प्रदूषण,ध्वनि प्रदूषण, नदियों और जलस्रोतों के प्रदूषण ,अवैध बिल्डरों के बेतरतीब निर्माण पर दंडात्मक कार्यवाही सहित, पेड़ों की अवैध कटाई पर रोक लगाते हुए शासन द्वारा सुरक्षा के साथ वृक्षारोपण करने की मांग की है।

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पर्यावरण मंच प्रभारी श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ अपने पर्यावरण मंच के माध्यम से पूरे वर्ष भर जनजागरण,रैली, गोष्ठी, पौधारोपण, थैला वितरण, प्लास्टिक मुक्त अभियान आदि चलाते रहता है।परंतु पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकारी रवैया असंवेदनशील है। हसदेव अरण्य को नष्ट करने के विनाशकारी परिणाम प्रदेश के साथ ही देश के पर्यावरण संतुलन पर होगा,इसलिए केंद्र और राज्य की सरकारों से और कोल मंत्रालय से भी मांग करते हैं कि नियम विरुद्ध और फर्जी जनसुनवाई के आधार पर किए गए इस कोल ब्लॉक आबंटन को तत्काल रद्द किया जाए।उन्होंने कहा कि पर्यावरण को हानि पहुंचाने वालों पर रोक लगाने के लिए कोई तंत्र नहीं है, पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं या आम जनता की इस संबंध में शिकायत करने पर भी उचित कार्यवाही नहीं की जाती।

प्रदेश के साथ ही सभी जिलों में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक निगरानी समिति जिला कलेक्टर के नेतृत्व में बनाई जाए और इस समिति में सदस्य के रूप में पर्यावरण प्रेमियों को शामिल किया जाए। आज के कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पर्यावरण मंच के प्रदेश प्रभारी श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर , स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश तिवारी, भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा साहू, जिला मंत्री श्री संजय तिवारी, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव श्री प्रकाश सिंह एवं जिला अध्यक्ष श्री रमेश द्विवेदी, एस ई सी एल से श्री अजय सिंह बनाफर एवं श्री सत्येंद्र कुमार, स्ट्रीट वेंडर संघ की प्रदेश प्रभारी श्रीमती पुष्पा वैष्णव, महिला समूह से श्रीमती संतोषी कश्यप, असंगठित क्षेत्र से श्री दिनेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री श्री संजय तिवारी के माध्यम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *