छ. ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ बिलासपुर ने बैमा नगोई महामाया मंदिर परिस में श्री रुद्राक्ष का पौधा रोपड़ किया , पढ़े पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

छ. ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ बिलासपुर ने बैमा नगोई महामाया मंदिर परिस में श्री रुद्राक्ष का पौधा रोपड़ किया ,

बिलासपुर – विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत 1972 में 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन से हुई। 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

पर्यावरण के जैविक संघटकों में सूक्ष्म जीवाणु से लेकर कीड़े-मकोड़े, सभी जीव-जंतु और पेड़-पौधों के अलावा उनसे जुड़ी सारी जैव क्रियाएं और प्रक्रियाएं भी शामिल हैं। बढ़ती हुई जनसंख्या वृद्धि और आधुनिक चकाचौंध की वजह से पर्यावरण असंतुलन और प्रदूषण हो रहा है।

5 जून को पर्यावरण दिवस है। ऐसे मौके पर पर्यावरण की सुरक्षा करने वाले पेड़ पौधे आम, बड़, पीपल, तुलसी, नीम, बेल, करन, जामुन, गुलमोहर, नींबू, आंवला आदि पेड़ो को हर घर में लगाना चाहिए

इसी कड़ी में छ. ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ बिलासपुर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने ग्राम पंचायत बैमा नगोई के महामाया मंदिर परिसर, बाबा गिरनारी के आश्रम में श्री रुद्राक्ष का पौधा रोपड़ किया इस बीच महामाया समिति के सदस्य पुजारी भी सम्मिलित रहे।
सुबह 9:30 बजे मां महामाया देवी दर्शन उपरांत श्री रुद्राक्ष का विधिवत पूजा कर महामाया परिसर में रोपित किया गया

इस मौके पर संघ के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें प्रदेश पदाधिकारी महेश तिवारी प्रदेश सलाहकार राधेश्याम कोरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संभागीय महासचिव उमाशंकर साहू जिलाध्यक्ष बिलासपुर संतोष साहू

सदस्य सोनछत्र ,विनोद पाली ,सदस्य, शुभम बरगाह, पुजारी शिव नारायण जोशी ,नरेश कुमार ,सोनू कोरी ,योगेश कुमार पांडे श्रीमती रेखा पांडे एवं अन्य साथी गण उपस्थित रहे।

साथ ही लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपने अपने घरों, बाड़ी, एवं खेत खलिहान में भी वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *