एक नवंबर राज्य स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा , पढ़े पूरी खबर – गुरुआस्था समाचार

गुरुआस्था समाचार

एक नवंबर राज्य स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा ,
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद साव ने कहा कि एक नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस है। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी है। इसलिए राज्य स्थापना दिवस पर उन्हें याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य स्थापना दिवस को गौरव दिवस में मनाएगी। उन्होंने प्रत्येक मंडल और पंचायत स्तर पर राज्य स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाने की अपील की।

भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर विधानसभा के भाजपा मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक सहसंयोजक एवं बूथ अध्यक्षों की रविवार को बैठक हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही बैठक में महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बैठक में उपस्थित शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों से बूथ समीक्षा पत्रक की चर्चा करते हुए कहा कि समीक्षा पत्रक को पूर्ण रूप से भरकर जल्द से जल्द से जमा करें।

11 नवंबर को प्रदेश स्तरीय महतारी हुंकार रैली

विधानसभा प्रभारी गिरीश शुक्ला ने कहा कि 11 नवम्बर को कांग्रेस सरकार के खिलाफ बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय महतारी हुंकार रैली और सभा का आयोजन किया गया है। ठसमें विधानसभा के प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल होना है। उन्होंने महतारी हुंकार रैली-सभा के प्रचार-प्रसार कर महिलाओं को एकजूट करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *